फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajendra Pal Gautam: 163 former officer writes to LG, demanding action against Kejriwal former minister

Rajendra Pal Gautam: 163 पूर्व अधिकारियों ने एलजी को लिखा पत्र, केजरीवाल के पूर्व मंत्री पर कार्रवाई की मांग

Fri, 14 Oct 2022 05:55 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 14 Oct 2022 05:55 PM IST
सार

Rajendra Pal Gautam: पूर्व अधिकारियों ने एलजी को लिखे पत्र में कहा है कि जिस समय राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं की पूजा न करने और समाज के एक वर्ग के खिलाफ अभद्र बातें कहीं, वे उस समय एक सरकार के कैबिनेट मंत्री होने के कारण संवैधानिक पद पर थे...

विज्ञापन
Rajendra Pal Gautam: 163 former officer writes to LG, demanding action against Kejriwal former minister
Rajendra Pal Gautam - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के मामले में इस्तीफ़ा दे चुके केजरीवाल के (पूर्व) कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हो रही हैं। देश के 163 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अधिकारियों ने उन पर समाज के दो समुदायों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने का आरोप लगाया है। इसके पूर्व देश के बौद्ध भिक्षुओं के संगठनों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर राजेंद्र पाल गौतम पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी।

विज्ञापन

पूर्व अधिकारियों ने एलजी को लिखे पत्र में कहा है कि जिस समय राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं की पूजा न करने और समाज के एक वर्ग के खिलाफ अभद्र बातें कहीं, वे उस समय एक सरकार के कैबिनेट मंत्री होने के कारण संवैधानिक पद पर थे। इस कारण देश की संविधानिक, सामाजिक मान्यताओं का पालन करना उनकी जिम्मेदारी बनती थी। लेकिन राजेंद्र पाल गौतम ने एक विवादित कार्यक्रम में न केवल दो समुदायों को भड़काने वाले बयान दिए, बल्कि इससे सामाजिक अशांति फ़ैल सकती थी। अधिकारियों ने उपराज्यपाल से इस मामले का संज्ञान लेते हुए उन पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र लिखने वालों में पूर्व आईएएस, आईपीएस और तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच चल रहे राजनीतिक युद्ध के कारण यह मामला और ज्यादा गरमाता जा रहा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को टक्कर देने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी अपने ही एक पूर्व मंत्री के बयान के कारण बैकफुट पर आ गई है। गौतम के बयानों के सहारे भाजपा केजरीवाल को गुजरात में भी हिंदू विरोधी करार देने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed