{"_id":"62b2390fbdeeb54f2775d8ce","slug":"rajendra-nagar-election-campaign-ended-candidates-engaged-in-public-relations-till-5-pm-with-road-shows-and-street-meetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajendra Nagar assembly by-election: चुनाव प्रचार थमा, वोटरों को रिझाने के लिए पार्टियों ने झोंकी ताकत, कल मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajendra Nagar assembly by-election: चुनाव प्रचार थमा, वोटरों को रिझाने के लिए पार्टियों ने झोंकी ताकत, कल मतदान
Wed, 22 Jun 2022 05:17 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:17 AM IST
सार
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार थमने से पहले सभी पार्टियों ने पूरे जोर-शोर से जनसंपर्क किया। रोड शो और नुक्कड़ सभा के साथ शाम पांच बजे तक सभी प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे रहे। मतदाताओं को रिझाने के लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस और आप के समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम थम गया। आखिरी दिन भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सहित तमाम प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। नुक्कड़ सभा, पदयात्रा, रोड शो, बैठकों के साथ जनसंपर्क अभियान का दौर पूरे दिन चलता रहा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी प्रत्याशी सुबह से ही विधानसभा क्षेत्र में प्रचार में जुटे रहे और शाम तक हर कोने तक पहुंचने का प्रयास किया। पूर्व विधायक राघव चड्ढा के विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बृहस्पतिवार को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
उपचुनाव में 14 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के 1.64 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को संपन्न करवाने के लिए 1000 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं जबकि सुरक्षा कर्मियों सहित 17 पीसीआर भी तैनात रहेंगे। सभी 190 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं मुहैया की जा रही हैं ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा
उपचुनाव के लिए की जा रही तैयारियों का मुुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. रणबीर सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) मोनिका प्रियदर्शनी के साथ चुनाव ड्यूटी पर तैनात रिटर्निंग अधिकारी, नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी सहित दूसरे अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की। इसके साथ ही स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मास्क, दस्ताने, थर्मल स्कैनर और सामाजिक दूरी सहित सभी एहतियाती उपायों का पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बुजुर्गों-महिलाओं के लिए होगी पिक एंड ड्रॉप की सुविधा
सीईओ ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक के लिए पिक एंड ड्रॉप की निशुल्क सुविधा मुहैया करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शा के इस्तेमाल का सुझाव दिया।
पूसा में बनाया गया मॉडल मतदान केंद्र
सीईओ सहित दूसरे अधिकारियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा स्थित मॉडल मतदान केंद्र का दौरा किया। यह मतदान केंद्र पर्यावरण अनुकूल हैं। सीईओ ने अन्य अधिकारियों के साथ दशघर में स्थित मतदान केंद्र समेत डीआई खान भारती स्कूल में सभी महिला मतदान केंद्रों का दौरा किया।
क्रेच में बच्चों के लिए होंगे खिलौने
सीईओ ने क्रेच सुविधा का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए खिलौने मुहैया करवाएं ताकि मतदान में सहूलियत हो सके।
भाजपा ने रोड शो निकालकर मांगा समर्थन
राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा ने अपने उम्मीदवार राजेश भाटिया के लिए जनसमर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगाई। भाजपा ने अपने दो सांसदों फिल्म अभिनेता रविकिशन और सूफी गायक हंसराज हंस को प्रचार के लिए मैदान में उतारा। उन्होंने कई इलाकों में रोड शो करके लोगों से भाजपा को वोट देेने की अपील की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए की जा रही तैयारियों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. रणबीर सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान सीईओ ने जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) मोनिका प्रियदर्शनी के साथ चुनाव ड्यूटी पर तैनात रिटर्निंग अधिकारी, नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी सहित दूसरे अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की।