फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rainfall may today in NCR, monsoon pace still sluggish

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश संभव, मानसून की रफ्तार अब भी सुस्त

Mon, 24 Jun 2019 07:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Jun 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
Rainfall may today in NCR, monsoon pace still sluggish
बारिश के बाद कई राज्यों में मौसम सुहाना हो गया है - फोटो : PTI

गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सोमवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन (बुधवार) तक दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


देश के 20 राज्यों में मानसून पहुंच गया है। जबकि, दिल्ली समेत कुछ राज्यों में लोगों को अब भी मानसून का इंतजार है। दिल्ली एनसीआर में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 29 जून है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि रविवार की रात के मुकाबले सोमवार को ज्यादा बारिश होने की संभावना मजबूत हुई है। इसे देखते हुए सोमवार तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रचंड गर्मी है। इस वजह से गर्म हवाएं चल रही हैं और उमस भी अपने अधिकतम स्तर पर है। स्काइमेट वेदर के महेश पालावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर में 24 और 25 जून को आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। प्रदूषण मापने वाली संस्था सफर ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में संभावित बारिश से हवा साफ होने की गुंजाइश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed