फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rainfall lashes parts of the national capital this morning in delhi

राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में फिर हुई बारिश और पड़े ओले, प्रदूषण से मिलेगी राहत

Thu, 28 Nov 2019 08:50 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 28 Nov 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
Rainfall lashes parts of the national capital this morning in delhi
दिल्ली एनसीआर में वर्षा और ओला वृष्टि - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह एक बार फिर बारिश हुई और ओले पड़े। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह बारिश होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। गुरुवार को भी गाजियाबाद से सटे मुरादनगर में आज ओले पड़े।
विज्ञापन

 

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भी हल्की बारिश और कुछ इलाकों में ओले पड़े थे। इससे दिल्ली के प्रदूषण स्तर में तेजी से गिरावट आई। दिल्ली में 47 दिन में पहली बार हवा सुधरी। रात नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 135 रहा। इस दौरान धीरपुर समेत कुछ इलाकों की हवा की गुणवत्ता 100 से भी नीचे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब तीन बजे पूसा रोड, दिल्ली रिज, जाफरपुर, पालम, लोदी रोड, इंडिया गेट, मंडी हाउस, नार्थ एवेन्यू समेत दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सबसे ज्यादा 7 मिमी बारिश जाफरपुर में हुई। जबकि पालम समेत दूसरे कई इलाकों में ओले भी पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed