फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rainfall and Hailstorm in Delhi-NCR Several flights diverted from IGI Airport

दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर ओलों की चादर, 38 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमान डायवर्ट

Fri, 08 Feb 2019 08:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Feb 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
rainfall and Hailstorm in Delhi-NCR Several flights diverted from IGI Airport
hailstone in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार शाम पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। राजधानी के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा व गाजियाबाद में कहीं-कहीं सड़कों पर ओलों की चादर बिछ गई। 
विज्ञापन


कई जगह अंगूर से भी बड़े ओले गिरने की सूचना है। तेज हवा से जहां अनेक जगह पेड़ धराशायी हो गए, वहीं बिजली खंभों की भी नुकसान पहुंचा। बारिश और ओलों से फिर सर्दी बढ़ गई है। राजधानी में शाम पांच बजे तक  3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। साथ ही 25-30  किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलती रही। शाम होने तक तेज बारिश और इसके बाद ओलावृष्टि होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को येलो अलर्ट जारी कर पूर्वानुमान जताया था कि दिल्ली एनसीआर में भारी ओलावृष्टि और तेज बारिश होगी। 

38 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमान डायवर्ट

rainfall and Hailstorm in Delhi-NCR Several flights diverted from IGI Airport
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 4 डिग्री लुढ़ककर 19.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिसे. की बढ़ोतरी के साथ 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इस कारण से फिर से मौसम में बदलाव होगा। 

38 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमान डायवर्ट
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच विमानों का संचालन प्रभावित रहा। घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने उतरने की इजाजत नहीं दी। लिहाजा 38 विमानों को जयपुर, लखनऊ, अमृतसर, वाराणसी, इंदौर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed