Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, आज तेज हवा से बढ़ेगी परेशानी; यलो अलर्ट जारी
Today Weather Delhi Ncr Rain Update : दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। मौसमी बदलाव के कारण रविवार को बारिश व तेज हवा चलने का अनुमान मौसम विभाग ने कल ही जताया था। कल ही यलो अलर्ट जारी किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। जहां एक तरफ पहाड़ी इलाकों में एक तरफ बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ठंड ने फिर वापसी की। दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई।
#WATCH | Delhi: Parts of national capital receive light rainfall.
विज्ञापन
(Visuals from Pragati Maidan) pic.twitter.com/2RUvx7pbXl— ANI (@ANI) February 4, 2024
मौसमी बदलाव के कारण रविवार को बारिश व तेज हवा चलने का अनुमान मौसम विभाग ने कल ही जताया था। कल ही यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के मुताबिक आज इससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।#WATCH | Flight operations affected due to bad weather at Indira Gandhi International Airport in Delhi. pic.twitter.com/7uxoF6g12f
— ANI (@ANI) February 4, 2024
दिल्ली का पालम इलाका शनिवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 21.3 डिग्री रहा। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकांश इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। नौ फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।