फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Update Today: IMD Rain Alert in Delhi, Noida and Gurugram Mausam News in Hindi

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, आज तेज हवा से बढ़ेगी परेशानी; यलो अलर्ट जारी

Sun, 04 Feb 2024 09:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 04 Feb 2024 09:06 AM IST
सार

Today Weather Delhi Ncr Rain Update : दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। मौसमी बदलाव के कारण रविवार को बारिश व तेज हवा चलने का अनुमान मौसम विभाग ने कल ही जताया था। कल ही यलो अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update Today: IMD Rain Alert in Delhi, Noida and Gurugram Mausam News in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : भूपिंदर सिंह, अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। जहां एक तरफ पहाड़ी इलाकों में एक तरफ बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ठंड ने फिर वापसी की। दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसमी बदलाव के कारण रविवार को बारिश व तेज हवा चलने का अनुमान मौसम विभाग ने कल ही जताया था। कल ही यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के मुताबिक आज इससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। 

दिल्ली का पालम इलाका शनिवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 21.3 डिग्री रहा। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली। 

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकांश इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। नौ फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed