फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain lashes parts of delhi ncr and rain with strong winds

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, आज तेज हवाओं के साथ होगी बूंदाबांदी

Tue, 28 Jan 2020 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jan 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Rain lashes parts of delhi ncr and rain with strong winds
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI
राजधानी दिल्ली में मौसम के एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली और आस-पास के कई राज्यों में बारिश हुई है। सोमवार की शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली और नोएडा में मंगलवार तड़के बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भी तेजा हवाओं के साथ आज भी बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन


पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी और बारिश का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर भी पड़ रहा है। सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बाद आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


इससे कड़ाके की ठंड दोबारा वापस आने की संभावना जताई जा रही है। दो दिनों तक आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। खिली धूप की उम्मीद बुधवार को ही जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बारिश के बाद भी सोमवार को अधिकतम तापमान में कोई कमी नहीं आई है। दिल्ली में सोमवार को दिन भर काले बादल छाए रहे जबकि दोपहर तीन बजे के बाद कुछ देर के लिए खिली धूप तो निकली, लेकिन शीत लहर चलने से लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। 

वहीं, सोमवार शाम के समय गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई। जिससे ठंड बढ़ गई। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले एक-दो दिन हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान गिरा है, लेकिन कुछ देर के लिए धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई।

मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बता दें कि बीते कुछ दिन कड़कती धूप ने आम लोगों को कड़ाके की ठंड से भारी राहत दी थी। 

पूर्वानुमान: काले बादल छाए रहेंगे, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी
अधिकतम तापमान- 23 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 8.5 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार सूर्यास्त- 5:57 बजे
बुधवार सूर्योदय- 7:01 बजे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed