फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain lashes in part of delhi ncr people gets relief from humidity and warm weather

दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

Sat, 21 Jul 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jul 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
rain lashes in part of delhi ncr people gets relief from humidity and warm weather
बारिश - फोटो : विवेक निगम
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस और गरमी से राहत दिलाई। हालांकि यह कई इलाकों के लिए आफत भी लेकर आया है।
विज्ञापन


जगह-जगह सड़कों पर जल जमाव से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं कई इलाकों में जाम भी लग गया है।

कुछ ऐसी ही बारिश दिल्ली में शुक्रवार सुबह भी हुई थी। हालांकि, बीते हफ्ते शुक्रवार (53.6 मिलीमीटर) की तुलना में इस शुक्रवार को सिर्फ 24.2 मिलीमीटर (एमएम) बारिश ही रिकॉर्ड हुई। बारिश के बाद भी उमस बरकरार है।

सबसे ज्यादा बारिश वाले स्थान लोधी नगर और रिज रहे। बृहस्पतिवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी। शाम साढ़े पांच बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक 3.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को भी दो चरणों में बारिश के आसार हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अगले दो दिन ऐसा ही तापमान रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में जलभराव और यातायात

rain lashes in part of delhi ncr people gets relief from humidity and warm weather
बारिश में हुआ जलजमाव - फोटो : हिमांशु सोनी

राजधानी में बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण तेज बारिश में ही नहीं, बल्कि हल्की बारिश में भी सड़कों पर जलभराव होने लगा है। विगत दिनों की भांति शुक्रवार को भी बारिश के दौरान कई जगह जलभराव हुआ, जबकि गत दिनों की तुलना में काफी हल्की बारिश हुई। इसके चलते कई जगहों पर यातायात भी बाधित रहा।

राजधानी में शुक्रवार को बारिश के दौरान पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद रोड, ईस्ट गोकुलपुरी, सीलमपुर, लक्ष्मी नगर, शकरपुर, प्रीत विहार, आनंद विहार, जगतपुरी, निर्माण विहार, शाहदरा, जाफराबाद, उस्मानपुर, मयूर विहार आदि इलाकों में जलभराव हुआ, वहीं उत्तरी दिल्ली में मॉल रोड, जहांगीरपुरी, राजेंद्र नगर, कीर्ति नगर, पटेल नगर, न्यू रोहतक रोड के अलावा आईटीओ, राजघाट आदि जगह पर भी जलभराव हुआ।

बारिश में सदर बाजार स्थित बस्ती जुलान में एक बिल्डिंग और सीताराम बाजार में एक मकान गिरा। वहीं, चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर के पास एक मकान की दीवार गिर गई। इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

बारिश के दौरान आईटीओ, धौला कुंआ, सरदार पटेल मार्ग, रिंग रोड, रिज रोड, विकास मार्ग, आश्रम, लाजपत नगर आदि जगह बारिश में जलभराव होने के कारण यातायात जाम हुआ। इन स्थानों पर बारिश बंद होने के कई घंटे बाद तक यातायात व्यवस्था चरमराई रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed