फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain in the Delhi in evening temperature dropped by two degree

शाम की हल्की बारिश ने एक बार फिर दिल्ली को भिगोया, तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट 

Thu, 05 Mar 2020 10:10 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 05 Mar 2020 10:10 PM IST
सार

  • दिल्ली-एनसीआर की बारिश में पारे की चाल पर लगाया ब्रेक
  • दिन के तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की आई गिरावट, शाम की हल्की बारिश ने एक बार फिर दिल्ली को भिगोया
  • मौसम विभाग को पूर्वानुमान, अगले दो दिनों तक होती रहेगी हल्की बारिश

विज्ञापन
rain in the Delhi in evening temperature dropped by two degree
दिल्ली बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर की हल्की बारिश ने पारे की चाल पर ब्रेक लगा दी है। तापमान में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद बृहस्पतिवार को इसमें गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक रिमझिम बारिश होती रहेगी। वहीं, शुक्रवार को हवाओं की चाल 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तेज बारिश हुई। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से शुरू हुई हल्की बारिश का असर तापमान पर पड़ रहा था। पिछले एक हफ्ते से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा था। बुधवार का अधिकतम तापमान इस सीजन में सबसे ज्यादा 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बारिश की वजह से इसमें गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 पर पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान कमोवेश बुधवार जैसा ही है। उधर, बृहस्पतिवार दिन भर बादल व सूर्य की लुका-छिपी चलती है। शाम होने पर एक बार फिर फुहारों में दिल्ली-एनसीआर को नम किया।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, दिन भर में हल्की बारिश हो सकती रहेगी। शनिवार को भी मौमस में ज्यादा फेरबल की उम्मीद नहीं है। रविवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम का पूर्वानुमान:
आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। सतह पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 व 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

अधिकतम तापमान: 27 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 14.4 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed