फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain in many areas in delhi ncr Weather change

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, तापमान में आई गिरावट

Wed, 15 May 2019 09:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 May 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
rain in many areas in delhi ncr Weather change
दिल्ली में बारिश - फोटो : एएनआई
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहवना हो गया। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। सुबह-सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। 
विज्ञापन


नोएडा सेक्टर 15, सिटी सेंटर, सेटक्टर 52 और अशोक नगर समेत के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। दिल्ली के कालकाजी विस्तार, वसंत कुंज, मुनिरका और वसंत विहार क्षेत्रों में बारिश हुई। सुबह हुई बारिश से लोगों को ऑफिस आने में परेशानी हुई। 
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। मौसम की इस मेहरबानी के कारण 40 पार चल रहा तापमान 35.6 डिग्री आ पहुंचा। यह बीते तीन साल में 14 मई का सबसे कम तापमान रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो दिन से तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र पर होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। अगले 2 दिन में उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानों में धूल उड़ाती हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed