{"_id":"5b6877494f1c1b05468b642e","slug":"rain-in-delhi-ncr-temperature-dips-as-cool-winds-also-blow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना, 7 साल में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना, 7 साल में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली-एनसीआर में रविवार से शुरू हुए रिमझिम बारिश के दौर ने गर्मी और उमस से राहत दी। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के कारण तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को बीते सात साल का सबसे कम तापमान 30.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बीच-बीच में रुककर हल्की व तेज बारिश होती रहेगी। अगले सप्ताह तक तापमान 30-31 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम ने करवट ली। शाम से शुरू हुआ हल्की बारिश का दौर कुछ इलाकों में सोमवार को भी जारी रहा। इस कारण पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा और ठंडक का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री लुढ़ककर 30.1 डिग्री आ पहुंचा।
विज्ञापन
बीते सात सालों में 6 अगस्त को अधिकतम तापमान इतना अधिक कभी नहीं लुढ़का। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। 12 अगस्त तक बीच-बीच में हल्की बारिश होती रहेगी जिससे तापमान में खासी बढ़ोतरी नहीं होगी।

Trending Videos
बीते सात वर्षों का 6 अगस्त का तापमान
2017 35 डिग्री
2016 37 डिग्री
2015 35 डिग्री
2014 33 डिग्री
2013 34 डिग्री
2012 35 डिग्री
2011 35 डिग्री
आज का तापमान
अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस
7 अगस्त को सूर्यास्त शाम 7 बजकर 8 मिनट
8 अगस्त को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 47 मिनट
2016 37 डिग्री
2015 35 डिग्री
2014 33 डिग्री
2013 34 डिग्री
2012 35 डिग्री
2011 35 डिग्री
आज का तापमान
अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस
7 अगस्त को सूर्यास्त शाम 7 बजकर 8 मिनट
8 अगस्त को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 47 मिनट