फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain in delhi ncr on sunday people get relief from heat

Delhi-NCR Weather: ढीले पड़े गर्मी के तेवर, कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी, नोएडा और गाजियाबाद में गिरे ओले

Sun, 29 May 2022 08:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 May 2022 08:39 PM IST
सार

वैज्ञानिक का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है। पूरे सप्ताह बादलों और सूरज की लुकाछीपी का खेल चलता रहेगा। 

विज्ञापन
rain in delhi ncr on sunday people get relief from heat
मौसम का लुत्फ उठाते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में रविवार की शाम बदले मौसम के मिजाज ने उमस भरी के तेवर ढीले कर दिए। एकाएक बादलों के छाने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड की गई और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद इलाकों में ओले पड़ने की जानकारी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, अधिक गतिविधियां पहाड़ों पर दर्ज होगी। वैज्ञानिक का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है। पूरे सप्ताह बादलों और सूरज की लुकाछीपी का खेल चलता रहेगा। 
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख होने के साथ हवा में नमी का स्तर अधिक था। अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 40.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 31 से 66 फीसदी रहा। दिनभर लोग तेज धूप व उमस के कारण परेशान रहे। हालांकि, शाम छह बजे करीब एकाएक मौसम ने करवट ली और दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल घिर गए। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी तो कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली का मुंगेशपुर इलाका रहा सबसे गर्म

दिल्ली में देर रात तक रूक-रूककर तेज हवाओं का दौर जारी रहा। इस वजह से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा। इसके अलावा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 42.5 व पीतमपुरा में 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। अगले दो दिनों में पारा चढ़ने के साथ 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। 

अधिकतम तापमान- 41 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:14 बजे
सूर्योदय का समय: 5:24 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। तेज रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed