फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain in Delhi NCR on March 11 and 14

11 व 14 मार्च को दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना, होना लगा है गर्मी का अहसास

Sun, 10 Mar 2019 03:04 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Mar 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
Rain in Delhi NCR on March 11 and 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

 दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है। इस कारण लोग गरमी महसूस करने लगे हैं। अगले सप्ताह 11 व 14 मार्च को एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस कारण से तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। इस कारण गरमी का अहसास होने लगा। दिनभर चली तेज सतही हवाएं भी गरमी से राहत नहीं दे सकी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हालांकि, यह 2015 मार्च को छोड़कर बीते छह वर्षों का सबसे कम अधिकतम व न्यूनतम तापमान है। विभाग की मानें तो अगले सप्ताह की शुरुआत में 11 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इससे तापमान में कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसी तरह से 14 मार्च को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 15 मार्च के बाद गरमी दस्तक देने लगेगी और तापमान बढ़ेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed