Delhi-NCR Weather: लगातार चौथे दिन दिल्ली-NCR में हो रही बारिश, गर्मी में हो रहा सर्दी का अहसास
Rain in Delhi Today: बीते दो सालों के मुकाबले में इस साल का मार्च कुछ ठंडा रहा। मार्च का औसतन अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी दो दिन ओर रहेगा। बीते चार दिन से लगातार शाम को बारिश हो रही है। इस कारण से शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बीते 12 साल में एक अप्रैल को अधिकतम तापमान इतना कम नहीं रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस कारण ठंड का अहसास हुआ। सोमवार के बाद बारिश का दौर थमने पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से बारिश जारी है। दिन में धूप निकलती है और शाम को बारिश होने लगती है। शनिवार को भी बारिश हुई, शाम 5:30 बजे तक 000.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के अधिकतम इलाकों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा। जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज इलाके में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार अभी रविवार व सोमवार को भी हल्की बारिश होगी। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक बारिश नहीं होगी। अभी कोई नया पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ही बारिश व तापमान में गिरावट होती है।