{"_id":"a665116bb3509e3e6cf902bc41f4446a","slug":"rain-in-delhi-ncr-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 May 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। दिल्ली के कई हिस्सों में फिलहाल बारिश हो रही है। हालांकि आज सुबह मौसम सामान्य था और तेज धूप भी निकली हुई थी।
विज्ञापन
दोपहर होते-होते मौसम और भी सुहावना होने लगा और ठंडी हवाएं बहने लगीं। बादलों के गरज के साथ जल्द ही हल्की-फुल्की बारिश ने भी दस्तक दे दी और मौसम पूरी तरह से बदल गया।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार शाम को भी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में मौसम अचानक बदल गया था। धूलभरी आंधी चलने के बाद सोमवार रात में भी इलाके में बारिश हुई थी। हालांकि इन सबके बीच मंगलवार को आए भूकंप का डर भी लोगों के जहन में जमा हुआ है।
विज्ञापन