फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain forecast for two days in Delhi Yellow alert issued for Wednesday

Weather Alert: दिनभर गर्मी ने सताया, अगले दो दिन दिल्ली में बरसेंगे बदरा; बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी

Mon, 16 Sep 2024 07:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Sep 2024 07:33 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 33.1, पलाम में 32.5 व आया नगर में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन
Rain forecast for two days in Delhi Yellow alert issued for Wednesday
दिल्ली में कल बारिश होने का अनुमान - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को सुबह से धूप खिलने से लोगों ने दिनभर गर्मी का अहसास किया। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

सोमवार को धूप खिलने से दिन भर गर्मी ने सताया। वहीं, शाम के समय हल्की तेज हवा चलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हवा नमी का स्तर 95 से 60 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 33.1, पलाम में 32.5 व आया नगर में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। वहीं, रिज में तापमान सबसे कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में हवा की गति कम होने से आबोहवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद में एक्यूआई 111 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 115, ग्रेटर नोएडा में 254 व गाजियाबाद में 156 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---34.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----24.2 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----25 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed