फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain for two days in delhi January 20 was the hottest day in seven years

Weather News: दिल्ली में दो दिन बरसेंगे बदरा, धूप ने निकाले पसीने; सात साल में 20 जनवरी का दिन रहा सबसे गर्म

Mon, 20 Jan 2025 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Jan 2025 09:54 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें 4.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया। 

विज्ञापन
rain for two days in delhi January 20 was the hottest day in seven years
दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में दोपहर में गर्मी का अहसास हो गया है। बीते सात साल में 20 जनवरी का दिन सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह 2019 के बाद सबसे अधिक है। उस दौरान इस दिन अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। हालांकि, सुबह व शाम को ठंड भले ही बरकरार है। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर तेज होने से गर्मी का अहसास करा रहे हैं। 

विज्ञापन

लोगों ने धूप का आनंद लिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही सूरज के तेवर कड़े होते दिखे। ऐसे में दिन में ठंड का अहसास कम रहा। आसमान साफ रहने और धूप खिलने से लोगों को कोहरे से भी राहत मिली। हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह साढ़े चार बजे से लेकर पांच बजे तक दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। जबकि पालम एयरपोर्ट में सुबह साढ़े सात बजे से लेकर आठ बजे तक दृश्यता 500 मीटर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें 4.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया। पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन

वहीं, रिज व आया नगर में 11 डिग्री, लोधी रोड में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की आशंका है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शाम व रात में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, विभाग ने बुधवार से दिन के लिए बारिश होने का अनुमान जताया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed