Weather Alert : दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ धूल भरी आंधी; 9 फ्लाइट डायवर्ट; यलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में आंधी, बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया। आंधी में कई जगह पेड़ गिरे और यातायात बाधित हुआ। वाहनों को नुकसान पहुंचा और दिल्ली से 9 उड़ानें जयपुर के लिए डायवर्ट करनी पड़ीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी चलने से लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर पैदल व दो पहिया चालकों को इससे काफी परेशानी हुई। कई जगह पेड़ उखड़कर गिर पड़े, जिससे लंबा जाम लग गया। साथ ही कई इलाकों में बिजली कटने की भी शिकायत सामने आईं। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में आंधी, बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया। आंधी में कई जगह पेड़ गिरे और यातायात बाधित हुआ। वाहनों को नुकसान पहुंचा और दिल्ली से 9 उड़ानें जयपुर के लिए डायवर्ट करनी पड़ीं। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के कारण नोएडा के सेक्टर 58 में एक इमारत की मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग गिर गई जिससे कई कारों को नुकसान पहुंचा।
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Several cars were damaged after a shuttering installed to repair a building in Sector 58 of Noida blew off due to gusty winds hitting the National Capital & the adjoining areas. pic.twitter.com/lz7F2WuX9q
— ANI (@ANI) May 10, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को धूलभरी आंधी चलने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलेगी। साथ ही, हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। अगर बारिश होगी तो यह मई का पहला पश्चिमी विक्षोभ होगा।
इधर, शुक्रवार को सुबह से धूप खिली रही। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में 40.1, नजफगढ़ में 40.3, पूसा में 39.2, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 39.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
राजधानी में एक्यूआई 180 दर्ज
राजधानी में हवा की दिशा बदलने से शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को औसत 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। वहीं, शनिवार को हवा पूर्व से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक 264 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 178, नोएडा में 156, गुरुग्राम में 167 व गाजियाबाद में 139 एक्यूआई दर्ज किया गया।