फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain disaster in Delhi as four died including children and elder

दिल्ली में आफत की बारिश ...बच्चे और बुजुर्ग समेत चार की मौत

Mon, 20 Jul 2020 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2020 03:36 AM IST
सार

  • नालों में उफान से कई मकान बहे, मिंटो ब्रिज अंडरपास पानी में डूबा
  • आज और कल के लिए कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी 

विज्ञापन
Rain disaster in Delhi as four died including children and elder
आफत की बरसात... - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह 5 बजे से तीन घंटे हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। मिंटो ब्रिज अंडरपास में ऊपर तक पानी भर गया। वहीं निचले इलाकों में नाले उफान पर आने से कई मकान बह गए। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


मिटों ब्रिज अंडर पास के नीचे पानी भरने से कई वाहन डूब गए। बारिश के कारण हुए हादसों में एक बच्चे समेत समेत 4 लोगों की मौत की जान चली गई। इनमें से तीन की डूबने से और एक बुजुर्ग की फिसलकर खंभे से टकराने से मौत हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रिज क्षेत्र में सर्वाधिक 86 मिमी., लोदी रोड में 81.2 व सफदरजंग में 74.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वर्ष 2015 के बाद 24 घंटे में इतनी अधिक बारिश पहली बार हुई है। सुबह सात बजे तक दो घंटे में मूसलाधार बारिश से 30 से ज्यादा इलाकों में जलभराव हो चुका था। 
विज्ञापन


हालत बिगड़ते देख सिविक एजेंसियों ने आनन-फानन में पानी निकासी के लिए पंप की व्यवस्था की। रोहिणी, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, दरियागंज, चांदनी चौक, सदर बाजार, पहाड़गंज, करोल बाग, आजादपुर मंडी, पुल मिठाई, तीस हजारी, सब्जी मंडी घंटाघर, आइटीओ, कनॉट प्लेस, रिंग रोड, इंद्रप्रस्थ डिपो, मथुरा रोड, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, न्यू फ्रेंड्स कालोनी, ओखला, निजामुद्दीन पश्चिम, कैलाश कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश व राजौरी गार्डन आदि इलाकों में जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिंटो रोड अंडरपास में वाहन डूबे
भारी बारिश से मिंटो रोड अंडरपास में कई वाहन डूब गए। दमकल कर्मियों ने पानी में फंसे डीटीसी बस चालक, कंडक्टर और ऑटो चालक को तो बचा लिया, लेकिन मिनी टेंपो चालक पिथौरागढ़ निवासी कुंदन कुमार की डूबने से मौत हो गई। अमर कॉलोनी इलाके में एक युवक पानी में गिर गया और जैतपुर इलाके में छठ घाट में भरे पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, जहांगीरपुरी में एक बुजुर्ग फिसलकर खंभे से टकरा गया और मौत हो गई।


2015 के बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश
राजधानी में पांच वर्षों में 24 घंटे में इतनी बारिश पहली बार हुई है। मौसम विभाग के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले एक दिन मेें 2015 में 11 जुलाई को 93.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि वर्ष 2013 में 21 जुलाई को 123.4 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। मौसम विभाग ने 20 व 21 जुलाई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

तुरंत होगी पानी की निकासी : मुख्यमंत्री
मिंटो ब्रिज से पानी निकाल दिया गया है। दिल्ली में ऐसे और भी स्थानों पर नजर रखी जा रही है। जहां भी जलभराव हुआ है वहां से पानी तुरंत निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed