{"_id":"5b725fd442c792255b163018","slug":"rain-and-drizzling-in-parts-of-delhi-ncr-people-gets-relief-from-humid-and-hot-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस से मिली राहत, रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस से मिली राहत, रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मंगलवार सुबह हुई हल्की फुहारों ने काफी राहत दी है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रोजाना बूंदा-बांदी और कुछ मिनटों की होने वाली तीव्र वर्षा जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, 15 अगस्त को भी गर्जन के साथ दो चरणों में बारिश संभव है। ऐसे में पूरे हफ्ते मौसम भी थोड़े उमस के साथ खुशनुमा रहेगा। वहीं तापमान में भी गिरावट संभव है।
बीते हफ्ते तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। साथ ही उमस भी रही। वहीं सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे के पहले बीते 24 घंटों में दिल्ली में कुल 7.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। जबकि रिज में 14.00 मिलीमीटर व पालम और लोधी रोड में 2.4 व 2.6 मिलीमीटर क्रमश: वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
पूर्वानुमान और तापमान
मंगलवार को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान - 33.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 26.5 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 2 मिनट
सूर्योदय - सुुबह 05 बजकर 51 मिनट