फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways will make journey of passengers easier by running summer special trains from Delhi

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, दिल्ली से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; ये हैं रूट्स

Thu, 27 Jun 2024 08:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 08:08 PM IST
सार

समर स्पेशल ट्रेन चलाकर रेलवे यात्रियों की राह को आसान करेगा। दिल्ली से वैष्णव देवी, मालदा टाऊन, कामाख्या, पटना समेत कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलेगी। 

विज्ञापन
Railways will make journey of passengers easier by running summer special trains from Delhi
भारतीय रेलवे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी की छुट्टी की वजह से इनदिनों ट्रेनें खचाखच भरी हुई चल रही है। नियमित चलने वाली ट्रेनों में आरक्षित बर्थ मिलना मुश्किल है तो अनारक्षित कोच में पैर रखने की जगह नहीं है। इसे ही देखते हुए रेलवे ने कुछ रूट पर समर स्पेशल चला कर राहत देने की योजना तैयार की है तो कई ट्रेनों के संचालन में विस्तार देने का फैसला लिया है। इनमें ज्यादातर दिल्ली से आवाजाही करने वाली उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और माता वैष्णव देवी की शामिल है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से मिलेगी सुविधा
अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-माता वैष्णव देवी कटरा-नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04075 नई दिल्ली से माता वैष्णव देवी के लिए 3 से 31 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 04076 माता वैष्णव देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए 4 जुलाई से 1 अगस्त के बीच चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार और सोमवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, धंधरीकलां, जालंधन, पठानकोट, जम्मूतवी के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 03576 आनंद विहार-आसनसोल को विस्तार दे दिया है। अब यह ट्रेन 6 से 27 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन संख्या 03436 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाऊन 2 से 30 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन संख्या 03414 नई दिल्ली-मालदाटाऊन एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को 5 से 29 जुलाई के बीच चलेगी।

विज्ञापन

ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार-कामाख्या 7 से 28 जुलाई के बीच प्रत्येक रविवार को रवाना होगी। ट्रेन संख्या 03256 आनंद विहार से पटना के लिए प्रत्येक सोमवार को 5 जुलाई से 29 जुलाई के बीच चलेगी। इसी तरह एक अन्य स्पेशल ट्रेन 02392 आनंद विहार-पटना को भी विस्तार दिया गया है। यह ट्रेन अब 7 से 28 जुलाई को चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 03258 जो आनंद विहार से दानापुर के लिए चल रही है उसे भी 8 जुलाई से 29 जुलाई तक विस्तार दिया गया है। एक अन्य ट्रेन जो आनंद विहार से दानापुर के लिए चलती है, ट्रेन संख्या 03258 प्रत्येक सोमवार को 8 से 29 जुलाई के बीच चलेगी।

इसके अलावा एक अन्य समर स्पेशल ट्रेन 05581 दरभंगा से सरहिंद के लिए 28 जून को चलेगी और वापसी दिशा में यह ट्रेन 05582 सरहिंद से दरभंगा के लिए 29 जून को चलेगी। ट्रेन संख्या 05563 पुरनिया कोर्ट-सरहिंद स्पेशल 28 जून को और वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05564 सरहिंद-पुरनिया कोर्ट 30 जून को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed