{"_id":"5e8428058ebc3e76c83e2620","slug":"railways-will-build-more-than-three-lakh-isolation-beds","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: तीन लाख से अधिक आइसोलेशन बेड बनाएगा रेलवे, आरपीएफ भी फरिश्ते के रोल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: तीन लाख से अधिक आइसोलेशन बेड बनाएगा रेलवे, आरपीएफ भी फरिश्ते के रोल में
Wed, 01 Apr 2020 11:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे बुलेट ट्रेन की रफ्तार से चल रहा है। रेल मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि जल्द ही 3.2 लाख आइसोलेशन बेड तैयार कर लिए जाएंगे। 20 हजार कोच को कोरोना वायरस रोगियों के लिए वार्डों में परिवर्तित किया जाएगा।
रेलवे ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो कोच में 3.2 लाख बिस्तरों को लगाकर क्वारंटीन की सुविधा दे सकते हैं। ट्रेन के एक कोच में 16 बेड तैयार किए जा रहे हैं। पूरे कोच को खास तरह से डिजाइन किया गया है, ताकि क्वारंटीन में परेशानी न हो। उधर, रेलटेल ने 2 करोड़ रुपये का योगदान प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है। कहा है कि टीम रेलटेल इस लड़ाई में देशवासियों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है। रेलटेल ने 2 करोड़ रुपये का प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है।
रेलवे पुलिस भी फरिश्ते के रोल में
रेलवे के पूरे विभाग कोरोना से जंग में डटकर खड़े हैं। रेलवे पुलिस गरीबों को खाना खिलाने में जुटी है। खास बात यह है कि आरपीएफ के जवान ना केवल खाना वितरित कर रहे हैं, बल्कि गरीबों के लिए भोजन भी बना रहे हैं। पूरा विभाग इन दिनों इसी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को कई जगहों पर तो आरपीएफ के जवानों ने खाना बनाकर गरीबों में वितरित किया। मालगाड़ियों का परिचालन जहां रेलवे की तरफ से जारी है तो दिल्ली रेल मंडल के आरपीएफ कर्मियों ने 2500 भोजन के पैकेट बांटकर गरीबों का पेट भरा।

आईआरसीटीसी द्वारा तैयार भोजन के 2000 पैकेट और आरपीएफ टीम द्वारा तैयार 150 लोगों के लिए भोजन वितरित किया गया। गरीबों और जरूरतमंदों को नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सफदरजंग, मंडावली, गाजियाबाद और शकूरबस्ती में वितरित किया गया।
दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक एससी जैन ने बताया कि भोजन की तैयारी और वितरण के दौरान उचित सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली मंडल के माल शेड में पिछले दो दिनों के दौरान मालगाड़ियों के 22 रैक लोड किए गए और 33 रेक अनलोडेड किया गया।