{"_id":"5e94c02e8ebc3e77b6385c29","slug":"railways-prepare-automatic-sanitizer-vehicle-and-oxygen-cylinder-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहा रेल मंत्रालय, तैयार की ऑटोमैटिक सैनिटाइजर व्हीकल और ऑक्सीजन सिलिंडर ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहा रेल मंत्रालय, तैयार की ऑटोमैटिक सैनिटाइजर व्हीकल और ऑक्सीजन सिलिंडर ट्रॉली
Tue, 14 Apr 2020 01:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:10 AM IST
सार
-ट्रेनों के साथ ट्रैक को भी कीटाणुरहित किया जा सकेगा
-ऑटोमैटिक सैनिटाइजर व्हीकल और ऑक्सीजन सिलिंडर ट्रॉली तैयार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ ही रेल मंत्रालय भी अहम भूमिका निभा रहा है। पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलने की स्थिति में भी रेलकर्मी घर नहीं बैठे हैं, बल्कि रोज नए-नए प्रयोग कर वह सब बना रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों को बचाया जा सके। इसी कड़ी में रेलवे ने ऑक्सीजन सिलिंडर ट्रॉली बनाने में कामयाबी हासिल की है। ऑटोमैटिक सैनिटाइजर व्हीकल भी तैयार किया है, जिससे ट्रेनों के साथ ही ट्रैक को भी कीटाणुरहित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
रेलवे के रतलाम डीजल शेड में प्रयोग के तौर पर 50 ऑक्सीजन सिलिंडर ट्रॉलियां तैयार कर मंडल चिकित्सालय को दी हैं। इसी तरह भूसावल इलेक्ट्रिकल लोको शेड ने ऑटोमैटिक सैनिटाइजर व्हीकल बनाने में कामयाबी हासिल की है। यह पांच तरह के मिस्ट स्प्रेस सिस्टम से सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करता है। खास बात यह है कि इस व्हीकल से जब कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव होता है तो चालक इसके संपर्क में नहीं आता है। विदेश में भी इसी तकनीक से सैनिटाइज किया जाता है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पूरे तरीके से ऑटोमैटिक है। इसका प्रयोग ट्रेनों के सैनिटाइजेशन के साथ ही रेल ट्रैक, लोको शेड और वॉशिंग एरिया समेत अन्य जगहों पर भी किया जा सकेगा। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए दोनों उपकरण बेहद ही अहम हैं।
विज्ञापन