फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways give blankets and sheets to passengers during the journey in AC-3 economy coach

ट्रेन के मुसाफिर ध्यान दें: रेलवे जल्द फिर देगा यात्रियों को यह सुविधा, सफर होगा आरामदायक; भार भी होगा कम

Sat, 10 Sep 2022 07:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Sep 2022 07:13 PM IST
सार

रेलवे अधिकारी के अनुसार 20 सितंबर से इस सुविधा को शुरू करने की योजना है। इस कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी अन्य वातानुकूलित कोच की तरह ही बेड रोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Railways give blankets and sheets to passengers during the journey in AC-3 economy coach
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गरीब रथ ट्रेन की तरह अब एसी-3 इकॉनमी कोच में भी सफर के दौरान कंबल व चादर यात्रियों को मिलेगा। रेलवे जल्द ही यह सुविधा शुरू करेगा। अभी तक इस तरह के कोच में यात्रियों को अन्य एसी कोच की तरह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। लिहाजा उन्हें अपने घर से चादर ले जाने की मजबूरी थी। 

विज्ञापन

रेलवे अधिकारी के अनुसार 20 सितंबर से इस सुविधा को शुरू करने की योजना है। इस कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी अन्य वातानुकूलित कोच की तरह ही बेड रोल दिया जाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि यह सुविधा यात्रियों को मुफ्त मिलेगी या गरीब रथ ट्रेन की तरह इसके लिए पैसा वसूला जाएगा। इस बारे में जल्द निर्णय ले लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड काल को छोड़कर अन्य समान्य दिनों में ट्रेन के वातानुकूलित कोच में कंबल, तकिया व चादर यात्रियों को उपलब्ध कराई जाती रही है। गरीब रथ ट्रेन में इस सुविधा के लिए 25 रुपये का शुल्क यात्रियों को सफर के दौरान देना होता था। दरअसल इस ट्रेन का यात्रा किराया अन्य ट्रेनों से कम है इसे ही देखते हुए मुफ्त कंबल की सुविधा नहीं है। 

विज्ञापन

इसी तरह एसी थ्री इकॉन्मी क्लास में सफर अन्य एसी-3 कोच वाली ट्रेन के मुकाबले सफर करना सस्ता है। इसी वजह से शुरुआती दौर में कंबल व चादर नहीं दिए जा रहे थे। लेकिन यात्रियों की मांग पर अब रेलवे इस फैसले को वापस लेकर यात्रियों को सुविधा देने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed