फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railways decided to run passenger trains that closed during corona period in august

यात्रियों को होगी सहूलियत: कोरोना काल में बंद हुईं पैसेंजर ट्रेन इस महीने होंगी बहाल, देखें गाड़ियों की सूची

Tue, 09 Aug 2022 12:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Aug 2022 12:43 AM IST
सार

 रेलवे के इस निर्णय से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। हालांकि पैसेंजर ट्रेन भी अगले आदेश तक स्पेशल ट्रेन बनकर चलेगी लिहाजा यात्रियों को यात्रा करने के लिए अधिक खर्च करना होगा।
 

विज्ञापन
railways decided to run passenger trains that closed during corona period in august
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोविड काल में बंद हुई पैसेंजर ट्रेन अब इसी महीने चल पड़ेगी। सितंबर की जगह रेलवे ने यात्रियों की समस्या को देखते हुए इसी महीने ज्यादातर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस निर्णय से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। हालांकि पैसेंजर ट्रेन भी अगले आदेश तक स्पेशल ट्रेन बनकर चलेगी लिहाजा यात्रियों को यात्रा करने के लिए अधिक खर्च करना होगा।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 04351 दिल्ली जंक्शन-हिसार स्पेशल 1 सितंबर की जगह 16 अगस्त से चलने लगेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04352 हिसार-दिल्ली जंक्शन स्पेशल 2 सितंबर की जगह 17 अगस्त से चलेगी। ट्रेन संख्या 04978 भिवानी-रोहतक स्पेशल 31 अगस्त से चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04969 दिल्ली जंक्शन-भिवानी स्पेशल 29 अगस्त से चलेगी। ट्रेन संख्या 04983 रोहतक-पानीपत स्पेशल 29 अगस्त से, 04973 रोहतक-जींद स्पेशल 29 अगस्त, 04981 रोहतक-जींद स्पेशल 30 अगस्त, 04982 जींद-दिल्ली स्पेशल 28 अगस्त, 04991 कुरूक्षेत्र-जींद स्पेशल 29 अगस्त, 04992 जींद-कुरूक्षेत्र स्पेशल 29 अगस्त से चलेगी।

विज्ञापन

कई ट्रेन 30 अगस्त तक बहाल होगी

रेलवे ने 30 अगस्त तक ज्यादातर पैसेंजर ट्रेन को बहाल कर देगी। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04977 रोहतक-भिवानी स्पेशल, 04008 जींद-रोहतक स्पेशल, 04979 रेवाड़ी-रोहतक स्पेशल, 04353 बालामऊ-सीतापुर स्पेशल, 04354 सीतापुर-बालामऊ स्पेशल, 04241 मनकापुर-अयोध्या कैंट स्पेशल, 04242 अयोध्या कैंट-मनकापुर स्पेशल, 04259 मनकापुर-अयोध्या स्पेशल,04248 रायबरेली-रघुराज सिंह स्पेशल, 04251 रायबरेली-रघुराज सिंह स्पेशल, 04252 रघुराज सिंह-रायबरेली स्पेशल, 04253 ऊंचाहार-रायबरेली, 04254 रायबरेली-ऊंचाहार ट्रेन शामिल है। 04260 अयोध्या-मनकापुर, 04257 मनकापुर-अयोध्या स्पेशल, 04247 रघुराज सिंह-रायबरेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed