{"_id":"5b36699c4f1c1b214d8b9228","slug":"railways-decided-to-run-new-train-from-sealdah-in-west-bengal-on-july-3-for-jammu-tawi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दें... कटरा-सियालदाह के बीच चलेगी नई हमसफर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दें... कटरा-सियालदाह के बीच चलेगी नई हमसफर ट्रेन
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
hamsafar train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने पश्चिम बंगाल के सियालदह से जम्मू तवी के लिए 3 जुलाई से नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जम्मू तवी स्टेशन से रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
इस हमसफर (22317/22318) एक्सप्रेस के शुरू होने से उत्तर प्रदेश, पंजाब, बंगाल, बिहार व झारखंड के लोगों की राह आसान हो जाएगी। ट्रेन बरास्ता जालंधर, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, मुगलसराय, गया, धनबाद, आसनसोल व सियालदह रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। साथ ही रेलवे ने कई रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को विस्तार देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04401/04402 आनंद विहार-माता वैष्णो देवी कटरा-आनंद विहार सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को 2 से 30 जुलाई के बीच चलेगी। माता वैष्णो देवी कटरा से यह ट्रेन 3 जुलाई से 31 जुलाई के बीच प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेन संख्या 04921/04922 सहारनपुर-अंबाला-सहारनपुर 1 जुलाई से 31 अगस्त के बीच प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन संख्या 04992/04991 जम्मू तवी-पठानकोट-जम्मू तवी शनिवार व रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी।
ट्रेन संख्या 04414/04413 आनंद विहार-लखनऊ-आनंद विहार के बीच चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार व बृहस्पतिवार को 3 से 31 जुलाई तक चलेगी। लखनऊ से आनंद विहार के लिए यह ट्रेन बुधवार व शुक्रवार को 4 जुलाई से 1 अगस्त के बीच चलेगी।