फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway website server down is creating big mess for travellers want to go home on chhath puja 2018

त्योहारी सीजन में यात्रियों को रुला रही आईआरसीटीसी की वेबसाइट, बार-बार दे रही धोखा

Sat, 10 Nov 2018 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Nov 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
railway website server down is creating big mess for travellers want to go home on chhath puja 2018

त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों पर इन दिनों दोहरी मार पड़ रही है। एक तो ट्रेनों में आरक्षित बर्थ नहीं मिल रहा है तो दूसरी तरफ अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अनारक्षित मेल-एक्सप्रेस का यूटीएस टिकट मोबाइल ऑन ऐप से देने का दावा भी त्योहारों पर विफल साबित हो रहा है। पिछले दिनों रेलवे ने वादा किया था कि मोबाइल पर ही अनारक्षित टिकटों की बुकिंग हो जाएगी, लेकिन इसके भी राह में सर्वर का डाउन होना इन दिनों बाधा डाल रहा है। 
विज्ञापन


आईआरसीटीसी की वेबसाइट लगातार धोखा दे रही है। शनिवार को सुबह से ही लोग टिकट की बुकिंग व बुक टिकट को निरस्त कराने को लेकर परेशान रहे। वेबसाइट की कमी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है, वहीं टिकट निरस्त नहीं होने के कारण यात्रियों की जेब ढीली हो रही है, क्योंकि काउंटर से लिया गया टिकट अगर ट्रेन छूटने से पहले निरस्त नहीं किया गया तो टिकट वापसी नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैंग रहने के कारण कई लोगों को यहां तक पता नहीं चला कि उनकी वेटिंग टिकट कन्फर्म हुई या नहीं। ऐसे में उन्हें स्टेशन पर ही जाकर पता करना पड़ा कि उनका बर्थ आरक्षित हुआ है या नहीं। 

भारतीय रेलवे ने ऐलान किया था कि दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम शुक्रवार देर रात 11:45 देर रात 1:40 तक बाधित रहेगा। लेकिन यह बाधा शनिवार को भी रही। इस दौरान इंटरनेट बुकिंग, रिजर्वेशन, पूछताछ नंबर 139 की सेवाएं भी ठीक से काम नहीं कर रही थी।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी ठीक से नहीं हो पा रही थी। स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए मशीनें तो लगी है, लेकिन यहां से सर्वर सिस्टम काम नहीं करने के कारण टिकट नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed