फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway water scam: CBI raids 20 million recovered

रेलवे में पानी घोटाला: CBI छापे में 20 करोड़ बरामद

Sat, 17 Oct 2015 10:15 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
Railway water scam: CBI raids 20 million recovered

रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार आईआरसीटीसी प्राइवेट कैटरर्स को साढ़े 10 रुपये के रेट से रेल नीर की एक बोतल देता है। यह बोतल 15 रुपये में बेची जाती है।

विज्ञापन


इस तरह के आरोप हैं कि निजी आपूर्तिकर्ता अधिक लाभ लेने के लिए स्थानीय कंपनियों से बोतल लेकर बेच रहे थे, जिनकी कीमत 5.70 से लेकर सात रुपये तक थी।

प्रीमियम ट्रेनों में ‘रेल नीर’ की जगह दूसरी कंपनियों का पैकेट बंद पानी बेचने के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली तथा नोएडा में उत्तरी रेलवे के दो पूर्व अफसरों समेत 7 निजी कंपनियों के 13 ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान 20 करोड़ रुपये तथा कई दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन


सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद रेलवे ने दोनों अफसरों को निलंबित करने का फैसला किया है। यह जानकारी रेल मंत्रालय ने ट्वीट के जरिये दी और इस ट्वीट को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रीट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सात कंपनियों पर हुआ मामला दर्ज

Railway water scam: CBI raids 20 million recovered

एजेंसी ने भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत उत्तरी रेलवे के तत्कालीन मुख्य वाणिज्य अधिकारी (पीएस एंड कैटरिंग) एमएस छलिया और संदीप सिलस तथा सात कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


जिन कंपनियों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें आरके एसोसिएट्स प्राइवेट लि., सत्यम कैटर्स प्राइवेट लिमिटेड, अंबुज होटल एंड रियल इस्टेट, पीके एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, सनसाइन प्राइवेट लिमिटेड, बृंदावन फूड प्रोडक्ट और फूड वर्ल्ड शामिल हैं। सिलस एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव रह चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार आरके एसोसिएट्स और बृंदावन फूड प्रोडक्ट के मालिक श्याम बिहारी अग्रवाल तथा उनके बेटों अभिषेक व राहुल के आवास से 20 करोड़ रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed