{"_id":"5cf89ae7bdec22070e2bdbf6","slug":"railway-to-review-67-trains-stoppage-it-may-end-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों को मिले नए स्टॉपेज की होगी समीक्षा, 67 ट्रेनों के ठहराव में हो सकता है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों को मिले नए स्टॉपेज की होगी समीक्षा, 67 ट्रेनों के ठहराव में हो सकता है बदलाव
Thu, 06 Jun 2019 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के पूर्व ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर मिले स्टॉपेज खत्म हो सकते हैं। उत्तर रेलवे पिछले पांच सालों में जिन स्टेशनों पर ट्रेनों का अतिरिक्त स्टॉपेज दिया गया है उसकी एक बार फिर से समीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
इस बाबत उत्तर रेलवे की तरफ से पांचों रेल मंडल को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें यह आदेश दिया गया है कि जिन स्टेशनों पर ज्यादा यात्री नहीं है और कमाई नहीं होती है उसकी सूची तैयार की जाए।
विज्ञापन
बेशक रेलवे में पत्र में पांच साल का जिक्र किया है, लेकिन जिन ट्रेनों की सूची तैयार की गई उसमें वैसी ट्रेनें ज्यादा है जिसे 2019 में स्टॉपेज दिया गया है। यात्रियों की मांग पर रेलवे समय-समय पर ट्रेनों को स्टॉपेज देने का काम करती है।
विज्ञापन
चुनाव पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को नया स्टॉपेज दिया था। जनवरी 2019 से 8 मार्च 2019 के बीच करीब 200 से ज्यादा ट्रेनों को नया स्टॉपेज मिला था। उत्तर रेलवे के मुख्य पैसेंजर ट्रांसपोर्ट मैनेजर (सीपीटीएम) की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि समय पालन व रफ्तार बढ़ाने के लिए ट्रेनों के स्टॉपेज का रिव्यू किया जाए।
सीपीटीएम की तरफ से 67 ट्रेनों की सूची पांचों रेल मंडल को दी गई है। रेलवे अधिकारी इसे राजनीति से प्रभावित नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि रेलवे की यह नियमित प्रक्रिया है।