फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway Signal failure, more than 40 trains stop.

रेलवे का सिग्नल फेल, 40 से ज्यादा ट्रेनें रुकीं

Tue, 12 May 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 12 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Railway Signal failure, more than 40 trains stop.

तकनीकी फाल्ट (रिले खराब) की वजह से सोमवार सुबह 8.15 पर साहिबाबाद-गाजियाबाद के बीच ट्रेनों के चक्के थम गए। काफी मशक्कत के बावजूद ठप सिग्नल्स ठीक नहीं हुए तो एक घंटे बाद ट्रेनों को कॉशन लेकर मैनुअल चलाया गया।

विज्ञापन


इसके कारण अप और डाउन लाइनों पर नीलांचल, काशी विश्वनाथ, देहरादून जनशताब्दी समेत 40 से ज्यादा यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां प्रभावित रहीं। वहीं, गर्मी में यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे हिंडन पुल के पास सिग्नल में तकनीकी फॉल्ट आ गया। इसकी वजह से सिग्नल की रिले बंद हो गई । इस पर ड्राइवरों ने ट्रेनें जहां की तहां रोक दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के रुकने की सूचना मिलते ही सिग्नल डिपार्टमेंट के अफसरों में हड़कंप मच गया। इंजीनियरों ने फाल्ट दूर करने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इस पर एक-एक ट्रेन को कॉशन लेकर साहिबाबाद-गाजियाबाद के बीच मैनुअल चलाया गया। करीब सवा पांच घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

ये ट्रेनें हुई प्रभावित
देहरादून जनशताब्दी, काशी विश्वनाथ, जनसाधारण, पुरबिया, शहीद, अंबाला इंटरसिटी, उत्कल , प्रयागराज, रीवा, लखनऊ मेल, पदमावत, अलीगढ़- दिल्ली ईएमयू, गाजियाबाद-पलवल ईएमयू, पलवल गाजियाबाद ईएमयू समेत 10 लोकल ट्रेन, कई मालगाड़ियां।


यात्री रहे परेशान
सिग्नल्स डाउन होने से भीषण गर्मी में ट्रेनें बीच रास्तों में खड़ी होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जनरल और स्लीपर कोच में सवार यात्री गर्मी में परेशान रहे। उन्हें पानी भी मयस्सर न हो सका। स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो यात्रियों को राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed