{"_id":"5ebbe457e71a0f3d2f5691d9","slug":"railway-police-to-start-bus-services-for-people-coming-to-ndls-from-public-convenience","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए पुलिस करेगी बसों की व्यवस्था, सार्वजनिक वाहनों पर निर्भर यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए पुलिस करेगी बसों की व्यवस्था, सार्वजनिक वाहनों पर निर्भर यात्रियों को राहत
Wed, 13 May 2020 05:51 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 13 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : PTI
विशेष रेल सेवाओं का संचालन शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से अपने गृह राज्य जा रहे हैं। बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो स्टेशन के आसपास नहीं रहते, जिसके कारण स्टेशन तक पहुंचने के लिए उन्हें सार्वजनिक साधनों से लंबा सफर करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए रेलवे पुलिस ने बसों का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के डिप्टी कमिश्नर हरेंद्र के सिंह ने बताया कि 12 मई से शुरू हुई सुविधा के बाद से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। इनमें से कई लोगों को सार्वजनिक साधनों से आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो स्पेशल ट्रेन के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं और सार्वजनिक वाहनों पर निर्भर हैं उनके लिए हम बसें चलाएंगे।