फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway passenger reservation system will be closed for 3 hours 30 minutes on Sunday

Rail Ticket Booking: कल न बुक होगी और न ही रद्द होंगे टिकट, साढ़े तीन घंटे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम रहेगा बंद

Sat, 18 Mar 2023 08:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Mar 2023 08:22 PM IST
सार

रविवार मध्यरात्रि से सुबह तक करीब तीन घंटा 30 मिनट तक रेलवे से संबंधित जानकारी में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Railway passenger reservation system will be closed for 3 hours 30 minutes on Sunday
रेलवे टिकट काउंटर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। रविवार रात 11:45 बजे से सुबह 3:15 बजे तक पीआरएस पूछताछ को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी। 

विज्ञापन

रविवार मध्यरात्रि से सुबह तक करीब तीन घंटा 30 मिनट तक रेलवे से संबंधित जानकारी में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही कंप्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का कामकाज भी बंद रहेगा। न तो यात्रा टिकट जारी होंगे और न ही निरस्त कराया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन स्थित ना तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और ना ही रिटायरिंग रूम की। गतिशील डेटाबेस को बेहतर करने के लिए अस्थायी रूप से सेवा बाधित रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed