फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway covid care coaches treated 324 coronavirus patients in delhi

दिल्लीः रेलवे के कोविड केयर कोच में 324 मरीजों का किया गया उपचार

Mon, 10 Aug 2020 06:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Aug 2020 06:22 PM IST
सार

-शकूरबस्ती स्थित कोविड केयर कोच में मरीजों की संख्या में इजाफा 

विज्ञापन
railway covid care coaches treated 324 coronavirus patients in delhi
रेलवे आइसोलेशन कोच - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना के खिलाफ जंग में रेलवे भी अपनी तरफ से भूमिका निभा रहा है। स्टेशन पर लगाए गए कोविड केयर कोच में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। शकूरबस्ती स्थित कोविड केयर कोच में अभी तक 324 मरीजों का इलाज किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि इसके अतिरिक्त अन्य स्टेशनों पर कोविड केयर कोच खाली है। रेलवे का कहना है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे हर पल अन्य स्टेशनों पर भी इस सुविधा देने के लिए तैयार है। दिल्ली सरकार की तरफ से आदेश मिलते ही कोरोना मरीजों को आनंद विहार समेत अन्य स्टेशनों पर लगे कोविड केयर कोच में सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर 8 हजार मरीजों की देखभाल करने के लिए पांच सौ से अधिक कोविड केयर कोच लगाए है। शकूरबस्ती रेलवे शेड में मरीजों की देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 503 आईसोलेशन कोच दिल्ली क्षेत्र के 9 अलग-अलग स्थानों- आंनद विहार टर्मिनल, शकूरबस्ती, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली सफदरजंग, दिल्ली शाहदरा, आदर्श नगर, दिल्ली छावनी, बादली और तुगलकाबाद पर लगाए गए हैं। सभी जगह एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है।  

आइसोलेशन कोच में भर्ती रोगियों को स्वास्थ्यकर तथा गुणवत्ता वाला खाना दिया जा रहा है। खानपान सेवाओं के प्रति पिछले दिनों मरीजों से ही फीडबैक लिया गया था। सभी मरीजों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। 


चौधरी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित केंद्रीय रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की टीम प्लाज्मा भी संग्रहित कर रही है। कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हो चुके रेल कर्मियों से भी अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्लाजमा डोनेट करे ताकि अन्य मरीजों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed