फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raihan and Aviva saw together at Priyanka Gandhi rally in Wayanad new video viral

Raihan-Aviva Engagement: प्रियंका गांधी की वायनाड रैली में रेहान-अवीवा दिखे थे साथ, अब वायरल हुआ पुराना वीडियो

Wed, 31 Dec 2025 05:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 31 Dec 2025 05:26 PM IST
सार

Raihan-Aviva Baig Video: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की खबरों के बीच अब दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जो वायनाड उपचुनाव रैली का बताया जा रहा है। जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Raihan and Aviva saw together at Priyanka Gandhi rally in Wayanad new video viral
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और उनकी मंगेतर अवीवा बेग हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सगाई की खबरों के बीच, दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों प्रियंका गांधी की वायनाड रैली में साथ नजर आए थे। यह वीडियो 2024 के वायनाड उपचुनाव के दौरान का है, जब प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में कदम रखा था।

विज्ञापन

Raihan and Aviva saw together at Priyanka Gandhi rally in Wayanad new video viral
बहन मिराया और मामा राहुल गांधी के साथ रेहान - फोटो : एएनआई

चुनावी रैली में साथ दिखे थे रेहान और अवीवा
2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की दोहरी जीत के बाद वायनाड सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया था। यह प्रियंका गांधी का चुनावी राजनीति में पहला कदम था। 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर, उनके बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग ने भी रैली में शिरकत की थी। मंच पर प्रियंका गांधी भाषण दे रही थीं, जबकि रेहान और अवीवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद थे। हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की थी और चुपचाप कार्यक्रम से निकल गए थे। इस रैली में प्रियंका गांधी ने भारी मतों से जीत हासिल की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Raihan and Aviva saw together at Priyanka Gandhi rally in Wayanad new video viral
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग - फोटो : इंस्टाग्राम-@avivabaig

आज रेहान और अवीवा की सगाई
गांधी परिवार में बहुत जल्द शहनाइयां बजेंगी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा बुधवार की शाम अपनी महिला मित्र अवीवा बेग से सगाई करने जा रहे हैं। राजस्थान में सगाई होने की चर्चा है। रेहान ने दोनों परिवारों की सहमति के बाद अवीवा के साथ अपने सात साल के संबंध को शादी के बंधन में बांधने का निर्णय लिया है। अभी बेग परिवार दिल्ली में रहता है। अवीवा बेग प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। उनका सामाजिक कार्यों की ओर रुझान है। 

विज्ञापन

Raihan and Aviva saw together at Priyanka Gandhi rally in Wayanad new video viral
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं अवीवा बेग?
प्रियंका गांधी वाड्रा की होने वाली बहू अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। दिल्ली के ही जाने-माने मॉर्डन स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जर्नलिज्म की पढ़ाई ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से की है। अवीवा पेशे से एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। साथ ही नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं। 

Raihan and Aviva saw together at Priyanka Gandhi rally in Wayanad new video viral
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग - फोटो : x/instagram aviva baig

कौन हैं रेहान वाड्रा?
29 अगस्त 2000 को जन्मे रेहान वाड्रा प्रियंका और रॉबर्ट के बड़े बेटे हैं। दोनों की एक बेटी मिराया वाड्रा भी हैं। रेहान की बात करें तो उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के श्री राम स्कूल और फिर उत्तराखंड के देहरादून में स्थित दून स्कूल में हुई है। इससे पहले उनके नाना राजीव गांधी और मामा राहुल गांधी भी कभी इसी स्कूल में पढ़े थे। रेहान की आगे की पढ़ाई ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में हुई है। रेहान ने स्कूल ऑफ ओरियंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (एसओएस) से राजनीति की पढ़ाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed