{"_id":"621fdc26e039dd63b461d378","slug":"raid-on-builders-house-by-income-tax-department-in-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर : बिल्डर के घर आयकर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर : बिल्डर के घर आयकर विभाग का छापा
Thu, 03 Mar 2022 02:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Mar 2022 02:35 AM IST
सार
सुबह दस बजे अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर घर को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद परिवार के लोगों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। हालांकि इस बारे में अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
छापा...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को अभयखंड में एक बिल्डर के घर छापा मारा। सुबह दस बजे अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर घर को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद परिवार के लोगों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। हालांकि इस बारे में अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से बलिया के रहने वाले बिल्डर चंद्रजीत पाठक अभय खंड में कोठी नंबर-30 (पाठक) में परिवार के साथ रहते हैं। यहां पर सुबह करीब दस बजे से आयकर विभाग की छापा जारी है। अधिकारियों ने परिवार के किसी भी सदस्य को बाहर नहीं निकलने दिया और घर में रोजाना की तरह काम करने पहुंची घरेलू सहायिका को भी अधिकारियों ने नाम-पता पूछकर लौटा दिया।
विज्ञापन
आयकर के छापा को लेकर सख्ती बरती गई। अधिकारियों से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। दोपहर के समय दस अधिकारियों के लिए बाहर से खाना मंगवाया गया। विकास नाम के डिलीवरी मैन को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक चंद्रजीत पाठक के घर में छह सदस्य हैं। वह मंगलवार शाम को विदेश से लौटे हैं।
विज्ञापन