सुनपेड़ मामले में पीड़ित परिवार के घर फिर आएंगे राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ित दलित परिवार से फिर मिलेंगे। उन्होंने पीड़ित जितेंद्र को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
राहुल गांधी के अलावा डॉ. भीमराव अंबेडर के पौत्र ने भी पीड़ित परिवार से मिलने की इच्छा जताई है। जितेंद्र ने बताया कि हाल ही में राहुल गांधी ने फोन पर उनसे संपर्क किया था।
उन्होंने एक बार फिर आकर मिलने की बात कही है। इससे पहले राहुल गांधी 21 अक्तूबर को पहुंचे थे। हालांकि, इस दौरे को सियासत से जोड़कर पूछे गए सवाल पर वे भड़क गए थे।
पिछले दौरे पर भड़के थे कांग्रेस उपाध्यक्ष
अपने पिछले दौरे पर राहुल गांधी एक पत्रकार के फोटो ऑप कहने पर गुस्सा हो गए थे। उन्होंने कहा था कि ‘लोगों की हत्याएं हो रही हैं, मैं आऊंगा, बार बार आऊंगा’।
खड़ी देखती रही स्थानीय पुलिस-
19-20 अक्तूबर की रात हुई घटना के बाद जांच में स्थानीय पुलिस अहम भूमिका निभा रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को सीबीआई की टीम पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस खड़ी देखती रही।
केवल सहयोग की भूमिका निभाई। उधर, घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर आने की अनुमति नहीं थी। वहीं, बाहर खड़ी भीड़ को घर से पचास मीटर दूर खड़ा किया गया। मीडिया को भी दूर घर से दूर रहने की हिदायत दी गई।