फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi visits areas affected by violence in North east Delhi

दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे राहुल, कहा- हिंसा से भारत माता को कोई फायदा नहीं

Wed, 04 Mar 2020 06:10 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 04 Mar 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi visits areas affected by violence in North east Delhi
राहुल गांधी दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरे के लिए रवाना - फोटो : ANI

राहुल गांधी उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल भी राहुल के साथ मौजूद हैं। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक, कुमारी शैलजा और अधीर रंजन चौधरी भी राहुल गांधी के साथ प्रतिनिधि मंडल में शामिल हैं। राहुल गांधी बृजपुरी में अरुण मॉडर्न पब्लिक स्कूल पहुंच गए है, वहीं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चांद बाग इलाके में पहुंच चुका है।

विज्ञापन


बृजपुरी में एक क्षतिग्रस्त स्कूल का दौरा करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह स्कूल दिल्ली का भविष्य है। घृणा और हिंसा ने इसे नष्ट कर दिया है। इस हिंसा से भारत माता को कोई फायदा नहीं है। हर समय हर किसी को एक साथ काम करके भारत को आगे ले जाना होगा।
विज्ञापन

 


कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जानकारी दी थी कि राहुल गांधी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल आज ही दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे पर जाएगा। इससे पहले मंगलवार को संसद भवन जाते समय राहुल ने कहा था कि हम सदन में दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। 


दबाव में हिंसाग्रस्त इलाके में पहुंचे कांग्रेेस नेता

पूर्वोत्तर दिल्ली दौरे पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता के सुरेश ने कहा कि कांग्रेस सांसदों ने अब तक दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं किया था, जबकि कई पार्टियों के सांसद हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा कर चुकें हैं, इसलिए हम पर अपने विधानसभा क्षेत्र काफी दबाव था।
 


बिधूडी की बयानबाजी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करने से पहले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल छह दिन पहले ही इटली से लौटे हैं। क्या वह कोरोनावायरस फैलाना चाहते हैं। राहुल गांधी के उत्तर पूर्वी दिल्ली का दौरा करने से पहले बिधूड़ी ने कहा, 'वहां जाने से पहले, मैं यह पूछना चाहता हूं कि आप छह दिन पहले ही इटली से लौटे हैं। क्या एयरपोर्ट पर आप स्क्रीनिंग टेस्ट से गुजरे थे?  क्या आपने बचाव के उचित उपाय अपनाए थे या आप इसे फैलाना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed