फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi tweets on Vikash Choudhary murder in Faridabad CM Manoharlal says he has no information

फरीदाबादः कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या पर सीएम खट्टर से लेकर राहुल तक किसने क्या कहा

Thu, 27 Jun 2019 02:58 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 27 Jun 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi tweets on Vikash Choudhary murder in Faridabad CM Manoharlal says he has no information
कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी पर बरसाई गोलियां - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद में गुरुवार सुबह हुई प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। घटना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री खट्टर ने जवाब दिया कि यह अभी मेरी जानकारी में नहीं है। 

विज्ञापन


प्रदेश में हुई ऐसी सनसनीखेज वारदात के बारे में मुख्यमंत्री की ओर से ऐसा बयान आने से लोग आश्चर्य में हैं। बता दें कि दिल्ली से सटे फरीदाबाद में गुरुवार सुबह कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी पर बीच बाजार गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इस घटना की निंदा की और कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या निंदनीय, शर्मनाक और दुखद है। यह हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। प्रभु श्री चौधरी की आत्मा को शांति और परिवार को ये आघात सहने की शक्ति दें।
 
इस घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यहां जंगल राज है, अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। कल भी एक ऐसी ही घटना हुई जब एक महिला ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसे चाकू मार दिया गया। इसकी जांच होनी चाहिए।



 

यह है पूरी घटना:

गुरूवार सुबह 9.05 बजे हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी रोज की तरह सेक्टर-9 की हुडा मार्केट में पीएचसी में जिम करने पहुंचे थे। जैसे ही विकास अपनी कार से उतरे और पानी की बोतल हाथ में ली वैसे ही हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

हमलावरों ने उन पर करीब 12 से 15 गोलियां दागी। गोलियां दो हमलावरों ने चलाई। एक ने चालक की तरफ से तो दूसरे ने दूसरी तरफ से। विकास खुद ही गाड़ी चला रहे थे और उनके साथ कोई नहीं था, इसलिए गोली सीधे उनकी गर्दन और छाती पर लगी। उन पर कुल 10-12 राउंड फायरिंग की गई।

वहीं कार के शीशों में चार गोलियां लगी हैं। हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावर दिखाई दे रहे हैं। घायल विकास को पृथला गांव के नवीन सिंह गंभीर अवस्था में सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विकास का शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा गया है। डीएसपी जयवीर राठी ने विकास चौधरी पर हुए हमले के बारे में बताया कि गर्दन में लगी गोली के बाद संभवतया विकास की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed