फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi made a secret visit to Noida

Noida: राहुल गांधी ने इलेक्ट्रिकल कंपनी में देखा काम, कर्मचारियों से की बातचीत; दौरा पूरी तरह रहा गोपनीय

Sat, 12 Jul 2025 05:14 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 12 Jul 2025 05:14 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नोएडा की एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का गोपनीय दौरा कर उत्पादन प्रक्रिया देखी और कर्मचारियों से संवाद किया। दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। स्थानीय नेताओं को भी जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi made a secret visit to Noida
राहुल गांधी - फोटो : instagram/Rahul Gandhi

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईकोटेक-3 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पहुंचे। यहां उन्होंने कंपनी का कामकाज देखा। वहीं, कर्मचारियों से भी उनके बारे में जाना। इस दौरान गाजियाबाद से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता डॉली शर्मा भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


राहुल गांधी का काफिला दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कंपनी पहुंचा। यहां उन्होंने लगभग ढाई घंटे का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने कंपनी में बन रहे टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की उत्पादन प्रक्रिया को बारीकी से समझा और कर्मचारियों से संवाद भी किया। राहुल गांधी के इस दौरे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय नेताओं को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। वहीं, मीडिया से भी दूरी बनाई रखी गई। राहुल गांधी एक्सप्रेसवे के रास्ते परी चौक, अल्फा चौक, एलजी चौक होते हुए फैक्टरी पहुंचे। उनके काफिले के गुजरते समय कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोकना पड़ा, जिससे मार्ग पर हल्का जाम भी लगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के दृष्टिगत फैक्टरी के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस नेता के भाई की शादी में राहुल गांधी शामिल नहीं हो सके थे। इस कारण उन्होंने कंपनी पहुंचकर परिवार के लोगों से मुलाकात की। दौरे के दौरान राहुल गांधी ने औद्योगिक क्षेत्र की जमीनी हकीकत को देखा। हालांकि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। उनके अचानक दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया और एसीपी बीएस वीर स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फिजियोथेरेपी के लिए आते रहते राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर नोएडा के सेक्टर-31 स्थित में अपने पारिवारिक डॉक्टर की क्लीनिक पर फिजियोथेरेपी के लिए आते रहते हैं। फिजियोथेरेपी के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाते हैं। इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है। उनकी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी भी नोएडा आती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed