फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi gave a reply to BJP, said - Punjab, Rajasthan governments did not obstruct justice

राहुल गांधी ने दिया भाजपा को जवाब, कहा- पंजाब, राजस्थान की सरकारों ने नहीं रोका न्याय का रास्ता

Sat, 24 Oct 2020 09:30 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 24 Oct 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi gave a reply to BJP, said - Punjab, Rajasthan governments did not obstruct justice
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पंजाब और राजस्थान की सरकारों ने दुष्कर्म के मामलों में कभी भी न्याय का रास्ता नहीं रोका। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी के विपरीत, पंजाब और राजस्थान की सरकारों ने ये इनकार नहीं किया कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ। उसके परिवार को धमकाया नहीं और ना ही न्याय के रास्ते में रुकावट पैदा की। अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं वहां भी न्याय के लिए लड़ने जाऊंगा। 

विज्ञापन


तीनों केंद्रीय मंत्री जनप्रतिनिधि नहीं, एक सोच के गुलाम: कांग्रेस
पंजाब की घटना पर तीन केंद्रीय मंत्रियों के कांग्रेस सरकार, राहुल और प्रियंका गांधी पर हमले का जवाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावेड़कर और डॉ. हर्षवर्धन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये जनप्रतिनिधि नहीं, एक सोच के गुलाम हैं और गुलाम ही रहेंगे। पंजाब सरकार ने 36 घंटों में दोषी को गिरफ्तार किया। आईपीसी और पॉक्सो की धाराओं को एफआईआर में लिखा गया। पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी ने खुद इस केस की निगरानी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना कर्तव्य पालन करती रहेगी। राहुल और प्रियंका गांधी भी अपना कर्तव्य पालन करते रहेंगे।
विज्ञापन


सुष्मिता ने कहा कि भाजपा के तीन नेताओं निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावेड़कर और हर्षवर्धन जी ने 14 सितंबर से जबसे हाथरस की घटना हुई, पहली बार महिला सुरक्षा पर वे बोले हैं। उनके बोलने का एक ही कारण है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हाथरस जाने का फैसला लिया उनको उस पर आपत्ति है। उनका मूल उद्देश्य दुष्कर्म की उस घटना के प्रति संवेदना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि  निर्मला सीतारमण जी, आज महाअष्टमी है, हम महागौरी के रुप में कन्या पूजन करते हैं, पर आप एक महिला होकर, मैं दुख के साथ कहती हूं कि आपने फिर एक महिला का अपमान किया। वो नारी हाथरस की बेटी है। आज आपने फिर अनदेखी की है फिरोजाबाद की बेटी जिसे अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी। 11 वहीं में पढ़ने वाली उस  बच्ची का अपराध था कि उसने अपने साथ छेड़छाड़ करने वालों का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed