{"_id":"5d0dae9f8ebc3e451971c8e7","slug":"rahul-gandhi-did-not-meet-to-navjot-singh-sidhu-return-after-three-days-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने नहीं दिया मिलने का समय, तीन दिन बाद पंजाब लौटे नवजोत सिंह सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी ने नहीं दिया मिलने का समय, तीन दिन बाद पंजाब लौटे नवजोत सिंह सिद्धू
Sat, 22 Jun 2019 10:00 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : Social Media
पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बीते तीन दिनों तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली में डटे रहे लेकिन बुलावा न आने पर गुरुवार रात वापस लौट गए।
विज्ञापन
इस बीच, चंडीगढ़ में सिद्धू के आवास से मिली जानकारी के अनुसार वे अभी दिल्ली में ही हैं, चंडीगढ़ नहीं लौटे हैं। अभी तक उन्होंने बिजली महकमे का कार्यभार भी नहीं संभाला है।
विज्ञापन
दस जून को नवजोत सिद्धू प्रियंका और अहमद पटेल की मौजूदगी में राहुल से मिले थे। सिद्धू ने लिखित तौर पर अपना पक्ष उनके समक्ष रखा था। उस बैठक में पटेल को इस बात का जिम्मा सौंपा गया था कि पंजाब में सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच दूरियां कम कराई जाएं।
विज्ञापन
हाल ही में सिद्धू को दिल्ली बुलाकर संगठन के काम से जोड़ने की खबरें आई थीं। इस प्रस्ताव से सिद्धू ने इनकार कर दिया था, जिससे मामला फिर उलझ गया। माना जा रहा है कि सिद्धू राहुल से मिलकर अपनी भूमिका स्पष्ट करना चाहते थे लेकिन शायद वह खुद अपनी भूमिका पर स्पष्ट नहीं हैं।