फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi declares Women do twice work as compared to men in india if our government is formed we will pay

राहुल गांधी का एलान: 'पुरुषों के मुकाबले महिलाएं करती हैं दोगुना काम, हमारी सरकार बनी तो करेंगे भुगतान'

Thu, 23 May 2024 07:05 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 May 2024 07:05 PM IST
सार

महिला न्याय संवाद में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को घर आने के बाद दूसरी शिफ्ट में काम करना पड़ता है, जबकि उनके इन प्रयासों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।  उन्हें अपने बच्चों की देखभाल करनी होती है, खाना बनाना होता है और दूसरे काम करने होते हैं लेकिन उन्हें इस शिफ्ट के लिए पैसे नहीं मिलते।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi declares Women do twice work as compared to men in india if our government is formed we will pay
राहुल गांधी - फोटो : X/RahulGandhi

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली में गुरुवार को आयोजित 'महिला न्याय संवाद' में कहा कि वे राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को जगह देंगे। कहा कि मैं इन जगहों पर 50 प्रतिशत महिलाओं को देखना चाहता हूं। जब तक महिलाओं को भागीदारी नहीं मिलेगी तब तक यह देश प्रगति नहीं कर सकता है। वहीं भाजपा में महिलाओं को द्वितीय श्रेणी नागरिक की तरह व्यवहार किया जाता है। आरएसएस की शाखाओं में महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जाता है। 

विज्ञापन

महिला न्याय संवाद में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को घर आने के बाद दूसरी शिफ्ट में काम करना पड़ता है, जबकि उनके इन प्रयासों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।  उन्हें अपने बच्चों की देखभाल करनी होती है, खाना बनाना होता है और दूसरे काम करने होते हैं लेकिन उन्हें इस शिफ्ट के लिए पैसे नहीं मिलते।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान के पुरुष आठ घंटे काम करते हैं तो महिलाएं 16 घंटे काम करती हैं। महिलाओं के ये जो आठ घंटे हैं, हमारी सरकार उसके लिए महिलाओं को पैसा देगी। हम नहीं चाहते कि आप फ्री में काम करो इसलिए हम 'महालक्ष्मी योजना' लाए हैं। महालक्ष्मी योजना में 8,500 प्रति माह यानी एक लाख रुपये सालाना महिलाओं के बैंक अकाउंट में जाएंगे।

विज्ञापन

संबोधन के बाद राहुल गांधी ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया और लोगों से मिले। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, मेट्रो यात्रा, दिल्ली के दिलवालों के साथ। साथी यात्रियों से मिल कर उनका हाल चाल पूछा- मुझे खुशी होती है यह देख कर कि दिल्ली में मेट्रो बनाने की हमारी पहल जनमानस के यातायात के लिए इतनी सुविधाजनक साबित हुई है। 

कांग्रेस करोड़ों भारतीयों के हितों के लिए संविधान की रक्षा की लड़ रही है लड़ाई
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई अम्बेडकर, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु जी और करोड़ों देश वासियों ने बनाए संविधान की रक्षा की लड़ाई है। भाजपाई संविधान को खत्म करने व इसे फाड़ कर फेंकने की बात कर रहे है। मगर करोड़ों लोगों की सुरक्षा और अधिकारों को संरक्षित करने के लिए बनाए गए संविधान को फाड़ने व खत्म करने की किसी में हिम्मत नहीं है। संविधान को बचाने के लिए करोड़ो लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है।

राहुल गांधी ने कहा कि पांच न्याय और 25 गारंटी के तहत हम चार जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर नौकरी के 30 लाख खाली पदों को भरेंगे। किसानों मजदूरों को उनके अधिकार दिलाने की पहल करेंगे। अग्निवीर योजना को खत्म करके स्थायी सेना की नौकरी देंगे। पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट सबको अधिकार दिया जाएगा और ग्रेजुएट डिप्लोमा होल्डर को एक साल की अप्रेंटशिप के तहत पहले नौकरी पक्की करके उनको रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed