फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi arrival in DU warms up the atmosphere

Delhi : राहुल गांधी के DU पहुंचने से गरमाया माहौल, प्रॉक्टर बोले- विश्वविद्यालय को नहीं बनाना राजनीतिक अखाड़ा

Sun, 07 May 2023 05:17 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 May 2023 05:17 AM IST
सार

डीयू प्रशासन ने उनके बिना पूर्व सूचना दौरे को गंभीरता से लिया है। प्रशासन का कहना है कि उनके आने से हॉस्टल के आवासीय छात्रों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, भीड़ के प्रवेश करने से उत्पन्न हुई अराजकता से भी छात्र नाराज हुए।

विज्ञापन
Rahul Gandhi arrival in DU warms up the atmosphere
छात्रों के बीच राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी मेन्स में राहुल गांधी के आने के मामले से कैंपस का माहौल गरमा गया है। डीयू प्रशासन ने उनके बिना पूर्व सूचना दौरे को गंभीरता से लिया है। प्रशासन का कहना है कि उनके आने से हॉस्टल के आवासीय छात्रों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, भीड़ के प्रवेश करने से उत्पन्न हुई अराजकता से भी छात्र नाराज हुए। वहीं दूसरी ओर शिक्षक संगठन इंटेक ने कहा कि पीजी मेन्स हॉस्टल में राहुल गांधी के दौरे को अनावश्यक रूप से मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं, राहुल गांधी की अचानक यात्रा को लेकर और उसके बाद उठे हंगामे पर प्रॉक्टर ने कहा कि वह विश्वविद्यालय को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाना चाहते। 

विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी डीयू के पीजी मैन्स हॉस्टल में पहुंच गए थे। वहां उन्होंने छात्रों से बेरोजगारी, रोजगार व समस्याओं को लेकर ना केवल बात की बल्कि छात्रों के साथ खाना भी खाया। इस पर ही डीयू प्रशासन ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया और कहा कि पीजी मेन्स हॉस्टल में राहुल गांधी की अघोषित और अनाधिकृत यात्रा को दिल्ली विश्वविद्यालय ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


हॉस्टल के अधिकारियों और गार्ड के माध्यम से विश्वविद्यालय के ध्यान में लाया गया है कि कांग्रेस नेता ने कई बाहरी लोगों के पीजी मैन्स हॉस्टल में अचानक और अनाधिकृत प्रवेश किया। इससे विद्यार्थियों को काफी दिक्कत हुई। भीड़ के प्रवेश करने से अराजकता फैली। प्रशासन ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारी आवश्यक कदम उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंटेक ने विवि की प्रतिक्रिया की निंदा की
शिक्षक संगठन इंटेक अध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं और उन्होंने युवाओं के साथ बातचीत करने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए छात्रावास का दौरा किया। वर्तमान हालातों को देखते हुए छात्रों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं को उनके साथ साझा किया और युवाओं के मुद्दों को उठाने का अनुरोध किया। 


इस पर इंटेक विवि के अधिकारियों के अनावश्यक प्रतिक्रियावादी और नकारात्मक रवैये की कड़ी निंदा करता है। वहीं यूनिवर्सिटी कोर्ट सदस्य अमन कुमार ने भी मामले में विवि अधिकारियों की प्रतिक्रिया की निंदा की और कहा कि राहुल गांधी सेंट स्टीफंस के पूर्व छात्र रहे हैं, ऐसे में विवि को उनका स्वागत करना चाहिए। छात्रों की सुरक्षा के नाम पर विश्वविद्यालय अपने पसंदीदा नेता को बुलाने के लिए छात्र की पसंद को निशाना नहीं बना सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed