फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahmat wanted to Nationwide terror network

देश भर में आतंक का नेटवर्क खड़ा करना चाह रहा था रहमत

Mon, 12 Oct 2015 04:28 AM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 04:28 AM IST
विज्ञापन
Rahmat wanted to Nationwide terror network

‘दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा मोहम्मद रहमत पाशा फिरौती के लिए विदेशी नागरिकों को अगवा करने की योजना बना रहा था। फिरौती की रकम को वह आतंक के रास्ते में इस्तेमाल करना चाहता था।’

विज्ञापन


स्पेशल सेल के मुताबिक रहमत आईएस की विचारधारा से खासा प्रभावित था। रहमत के अलावा हैदराबाद के कई नौजवान भी जिहादी विचारधारा से प्रभावित है। रहमत इन लड़कों के संपर्क में भी था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया है कि भारत में वह आतंक का अपना नेटवर्क तैयार कर रहा था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिहादी विचारधारा की वजह से रहमत हैदराबाद के कुछ लोगों के संपर्क में आया। हैदराबाद से रहमत को बरेली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस हैदराबाद जाने की फिराक में था

Rahmat wanted to Nationwide terror network

बरेली में रहमत की मुलाकात तौकीर रजा नामक शख्स से हुई। इसी ने रहमत को हथियारों का इंतजाम करवाया। वहां कुछ और लोगों से तौकीर ने रहमत की मुलाकात करवाई। दो तमंचे और कुछ कारतूस लेकर रहमत ट्रेन से बरेली से दिल्ली आ गया। यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गया।


रहमत ने खुलासा किया है कि अपने काम को अंजाम देने के लिए उसे हथियारों की जरूरत थी। इसीलिए वह बरेली गया था। दिल्ली में रहमत की किसी से मुलाकात हुई या नहीं फिलहाल उसने इसका खुलासा नहीं किया है।

पुलिस को दी जानकारी में उसने बताया है कि फिलहाल वह वापस हैदराबाद जाने की फिराक में था। इधर रहमत से मिली जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम हैदराबाद रवाना हो गई है।

वहां दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की मानें तो अभी रहमत का सीधे तौर पर आईएस से संपर्क होने का पता नहीं चल पाया है। रहमत ने खुलासा किया है कि उसने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से संपर्क करने का प्रयास जरूर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed