फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raghav Chadha said that AAP and Congress will contest Chandigarh mayor elections together

AAP ने रखी 2024 के चुनाव की नींव: चंडीगढ़ का मेयर चुनाव कांग्रेस-आप लड़ेंगी साथ, राघव चड्ढा ने BJP पर तंज कसा

Tue, 16 Jan 2024 12:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इस साल भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पहली बार एक साथ चुनाव लड़ने जा रही हैं। वहीं दिल्ली में इंडिया गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों में बातचीत चल रही है। 

विज्ञापन
Raghav Chadha said that AAP and Congress will contest Chandigarh mayor elections together
आम नेता राघव चड्ढा - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव लड़ने जा रही है। दिल्ली में आप सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 18 जनवरी को होने वाला चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश की राजनीति की दशा और ये  दिशा बदलने वाला चुनाव है। आगे काह कि यह चुनाव 2024 के चुनाव की नींव रखेगा। 

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि इंडिया गठबंधन अपना पहला चुनाव लडने जा रहा है। पहला मैच खेलने जा रहा है। 18 जनवरी को होना वाला मेयर चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। ये राजनीति की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला है। 2024 के लिए भाजपा बनाम इंडिया गठबंधन लड़ने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि ये आम चुनाव नहीं है। पहला भाजपा बनाम इंडिया गठबंधन का मुकाबला है। ये केवल चंडीगढ़ ही नहीं कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाएगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव मिलकर लड़ेगी। आम आदमी पार्टी मेयर जबकि कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पर अपने पार्षदों को चुनाव लड़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed