फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   radioactive leakage on delhi international airport

दिल्ली एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव लीकेज से हड़कंप

Fri, 29 May 2015 03:25 PM IST
Updated Fri, 29 May 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
radioactive leakage on delhi international airport
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक होने की खबर से अचानक हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टर्किश एयरलाइंस से दवाइयों के 10 कंटेनर दिल्ली लाए गए थे।
विज्ञापन


इनमें से चार में लीकेज होने से वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले पर काबू पाने में जुट गई।

एनडीआरएफ का कहना है कि इस लीक से कोई नुकसान नहीं हुआ है और लीकेज पर काबू पा लिया गया है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम के साथ ही कई वैज्ञानिक भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

एयपोर्ट के कार्गो इलाके की घेरेबंदी

radioactive leakage on delhi international airport

ऐतिहात के तौर पूरे दिल्ली एयरपोर्ट की घेरेबंदी कर दी गई और आने जाने वाले सभी विमानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, हालांकि इससे किसी भी विमान के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल फोर्टिस के लिए कैंसर की दवाइयों के 10 कंटेनर तुर्की से दिल्ली लाए गए थे। सूत्रों के मुताबिक कंटेनर पर लिक्विड सोडियम लिखा हुआ है।

अफरातफरी के बीच एनडीआरएफ की टीम ने साफ कर दिया है कि इस लीकेज से घबराने की जरूरत नहीं है। तुर्की के इस विमान से रेडियो एक्टिव दवाईयों के 10 कंटेनर लाए जा रहे थे, जिससे 4 में लीकेज की खबर मिली थी।

गृहमंत्री ने दिया जवाब

radioactive leakage on delhi international airport

इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले पर तुरंत ही प्रेस काफ्रेंस करते हुए बताया कि एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड के वैज्ञानिकों के साथ ही साथ एनडीआरएफ की टीम एयरपोर्ट पर पहुंच गई है।

गृहमंत्री ने बताया कि रेडियो एक्टिव लीकेज पर नियंत्रण पा लिया गया। इस मामले पर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस दौरान कार्गो स्टाफ के कुछ लोगों पर इस लीकेज का असर हुआ है, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल भेज दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे के बीच रेडियो एक्टिव लीकेज की बात सामने आई जिसके तुरंत बाद ही उस इलाके को खाली करा दिया गया।

विज्ञापन

दिल्ली में पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

radioactive leakage on delhi international airport

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि दवाइयों में इस्तेमाल होने वाले रेडियो एक्टिव पदार्थ ज्यादा खतरनाक नहीं होते। बता दें कि लापरवाही का ऐसा ही एक मामला दिल्ली के मायापुरी इलाके में भी सामने आया था।

मायापुरी में कबाड़ की एक दुकान पर बिक रहे खतरनाक रेडियो एक्टिव पदार्थ के प्रभाव से दो लोगों की जान चली गई थी। इस लापरवाही के चलते पांच लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे। जिनका आज तक इलाज चल रहा है।

यह मामला तब सामने आया जब कबाड़ की दुकान से दो लोगों ने आकर्षक दिखने वाले कोबाल्ट-60 के चमकीले गोले को खरीदा और जेब में रख कर अपने साथ ले जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed