{"_id":"5ef688228ebc3e42e72b3460","slug":"radha-swami-beas-covid-care-center-started-with-2000-beds","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 बेड के साथ राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर शुरू, आईटीबीपी महानिदेशक ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2000 बेड के साथ राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर शुरू, आईटीबीपी महानिदेशक ने किया दौरा
Sat, 27 Jun 2020 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 27 Jun 2020 05:13 AM IST
सार
- 10,000 बेड की क्षमता वाला यह सबसे बड़ा सेंटर
- हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों को किया जाएगा भर्ती
- आईटीबीपी के महानिदेशक ने डॉक्टरों और जवानों से की चर्चा
विज्ञापन
आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के परिसर में कोरोना के मरीजों के लिए 10 हजार बेड की क्षमता का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। शुक्रवार को इसे 2000 बेड के साथ शुरू कर दिया गया। इस मौके पर आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल ने सेंटर का दौरा किया और जवानों व डॉक्टरों से मरीजों के लिए किए गए इंतजामों पर चर्चा की।
विज्ञापन
देसवाल ने कहा कि आईटीबीपी ने बीते 4 महीनों में एक अच्छा अनुभव प्राप्त किया है। शुरू में जवानों ने छावला में एक कोविड क्वारंटीन सेंटर और फिर नोएडा में 200 बेड के अस्पताल को काफी अच्छे ढंग से संभाला। आईटीबीपी की मेडिकल टीम इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करती रहेंगी। सुरक्षा बल और सशस्त्र पुलिस बल सभी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
इस दौरान दक्षिणी दिल्ली के जिलाधिकारी ने बताया कि यहां पर हल्के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। सेंटर का जिम्मा आईटीबीपी के जवानों ने संभाल रखा है। यहां के 10 फीसदी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा भी दी जाएगी। 74 एंबुलेंस को भी लगाया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा सेंटर होगा।
विज्ञापन
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को विशेष तौर पर इसके संचालन का जिम्मा देने के पीछे खास कारण यह है कि आईटीबीपी ने कोरोना के संक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक हर स्तर पर क्वारंटीन केंद्र और कोरोना से संबंधित मरीजों के इलाज में अहम भूमिका निभाई है।
1000 से ज्यादा डॉक्टरों की टीमें मौजूद
दक्षिणी जिला प्रशासन के मुताबिक, इस कोविड केयर सेंटर में 1000 से ज्यादा डॉक्टरों की टीमें मौजूद रहेंगी। शुक्रवार को 2000 बेड चालू किए गए हैं। इनकी संख्या को कोरोना मरीजों के अनुसार बढ़ाया जाएगा। केयर सेंटर की अधिकतम क्षमता 10,200 बेड तक की जा सकती है।