{"_id":"66a95003b43086015a04deca","slug":"questioning-of-the-chairman-of-the-coaching-center-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coaching Center Tragedy : कोचिंग सेंटर के चेयरमैन से पूछताछ, कहा- बेटी और दामाद को सौंप चुके हैं मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coaching Center Tragedy : कोचिंग सेंटर के चेयरमैन से पूछताछ, कहा- बेटी और दामाद को सौंप चुके हैं मालिकाना हक
Wed, 31 Jul 2024 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:12 AM IST
सार
बेसमेंट में अवैध रूप से चल रही लाइब्रेरी की जांच के लिए पुलिस ने राव आईएएस कोचिंग सेंटर के चेयरमैन वीपी गुप्ता से मंगलवार को पूछताछ की।
विज्ञापन
दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजेंद्र नगर के राव आईएएस कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के मामले में पुलिस लगभग यह तय मान रही है कि सड़क का ड्रेनेज सिस्टम फेल होने की वजह से घटना हुई। मेन रोड पर हुए जलजमाव के लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार हैं और आखिरी बार बड़ा बाजार रोड की सफाई कब हुई थी, इसकी पड़ताल की जा रही है। उधर, बेसमेंट में अवैध रूप से चल रही लाइब्रेरी की जांच के लिए पुलिस ने राव आईएएस कोचिंग सेंटर के चेयरमैन वीपी गुप्ता से मंगलवार को पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से सोमवार को भेजे गए नोटिस के बाद फिलहाल एमसीडी ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है। पुलिस ने कुछ अधिकारियों को मंगलवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन किसी वजह से अधिकारी शामिल नहीं हो पाए। अब बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने राव आईएएस कोचिंग सेंटर के चेयरमैन वीपी गुप्ता से मंगलवार को पूछताछ की। गुप्ता ने बताया कि वह कोचिंग सेंटर का मालिकाना हक अपनी बेटी व दामाद अभिषेक गुप्ता को दे चुके हैं। पुलिस ने मामले में अभिषेक गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने वीपी गुप्ता से कोचिंग सेंटर के मालिकाना हक वाले कागजात मांगे हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हादसे के लिए जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी तक सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जांच के बाद और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए पांच टीमों का गठन किया हुआ है। हर टीम की अलग-अलग जिम्मेदारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच का जिम्मा अपराध शाखा को सौंपने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं।
कुछ छात्रों व कोचिंग सेंटर के स्टाफ के बयान दर्ज किए
छानबीन के दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों के अलावा कोचिंग सेंटर के स्टाफ के बयान दर्ज किए। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उस दिन हकीकत में क्या हुआ था। सोमवार को पुलिस ने मामले में 10 लोगों के बयान दर्ज किए थे। मंगलवार को भी एफएसएल की टीम जांच के लिए कोचिंग सेंटर पहुंची। बुधवार को अधिशासी अभियंता और एई से भी पूछताछ की जाएगी कि आखिरी बार सफाई कब हुई और कौन अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं। बता दें कि पुलिस ने दर्ज एफआईआर में जिक्र किया है कि सड़क पर ड्रेनेज सिस्टम की वजह से पानी भरा, जो बेसमेंट में घुसा, इसके लिए बेसमेंट का अपना कोई ड्रेनेज सिस्टम भी नहीं था।