{"_id":"075a7a601486bae26a2a8663a4b81935","slug":"question-of-synthetic-milk-raised-in-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी दूध पर विधानसभा में सवाल से प्रशासन में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी दूध पर विधानसभा में सवाल से प्रशासन में खलबली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 29 Jun 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा में दूध में मिलावट का सवाल उठने के बाद प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। शासन जिला प्रशासन से पूरी रिपोर्ट तलब करेगा, जिसकी तैयारी में अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी ने बताया था कि नमूने लखनऊ की लैब में पास हो गए थे, जबकि कोलकाता की सीएफएल लैब में फेल हो गए थे।
विपक्षी विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा में सरकार से सवाल किया था कि कोलकाता की लैब में जब नमूने फेल हो गए तो इससे पहले लखनऊ की लैब में नमूने पास कैसे हुए?
विज्ञापन
विधायक ने दूध में मिलावट पर चिंता जताते हुए कहा कि यह लोगों की जान से खिलवाड़ है। सरकार ने भी इस बात को माना कि सूबे में लोगों को दूध के नाम पर हानिकारक रसायन पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन